---Advertisement---

‘जल, जन सेवा संकल्प यात्रा’ की तैयारियों को लेकर सूरजपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारी; प्रस्तावित रूट का किया स्थलीय निरीक्षण

Follow Us
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी ऐतिहासिक यात्रा।

सूरजपुर जिले के भैयाथान एवं प्रतापपुर विकासखंडों के गांवों में होगा भव्य आगमन।

राष्ट्रीय प्रतिनिधि गौरव शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा 17 सितंबर से गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक ऐतिहासिक ‘जल, जन सेवा संकल्प यात्रा’ निकाली जा रही है। यह यात्रा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले अंतर्गत भैयाथान एवं प्रतापपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

यात्रा के स्थानीय रूट के भौतिक सत्यापन, कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने और देशभर से आने वाले युवा कार्यकर्ताओं के स्वागत व आवास प्रबंधन की रूपरेखा तैयार करने भाजयुमो के राष्ट्रीय दल से गौरव शर्मा एवं छत्तीसगढ़ भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष व सरगुजा संभाग प्रभारी शुभम जायसवाल का सूरजपुर जिले में प्रवास हुआ।

रूट का निरीक्षण और गांव-गांव संवाद की रूपरेखा

सूरजपुर आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता एवं उनकी टीम ने पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात संयुक्त दल ने प्रस्तावित रूट में शामिल ग्राम केवरा, करोंटी बी, चंदौरा, खड़गवांकला और अमनदोन का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय प्रतिनिधि गौरव शर्मा ने कहा, “यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र सेवा के संकल्प को जन-जन तक ले जाने का माध्यम है। यात्रा के दौरान चयनित ग्रामों में युवा संवाद, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से प्रत्यक्ष संपर्क और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।”

यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सूरजपुर जिले में यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने आह्वान किया कि युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता यात्रा के प्रवेश से लेकर प्रस्थान तक पूरी सजगता के साथ दायित्वों का निर्वहन करें। यात्रा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और स्थानीय संस्कृति को समाहित करते हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

मंडलों में हुआ गर्मजोशी से स्वागत

प्रवास के दौरान विभिन्न मंडलों में भी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसमें प्रमुख रूप से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल (ओड़गी), विक्रम सिंह (प्रतापपुर), अंकुर पटेल (गोविन्दपुर) एवं प्रतीक जायसवाल (जरही) ने अपनी-अपनी मंडल टीमों के साथ अतिथि पदाधिकारियों का अभिनंदन किया और यात्रा की सफलता का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, मुकेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष निलेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अभय तिवारी, जिला मंत्री सहीम अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी दीक्षित वर्मा, रोशन गुप्ता, विष्णु सोनी सहित जिले व मंडल स्तर के प्रमुख पदाधिकारी, मोर्चा सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment