---Advertisement---

महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अपील :17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में किया जा रहा है। अभियान के तहत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित करने की पहल की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छत्तीसगढ़वासियों के साथ-साथ अपने गृह जिला सूरजपुर के नागरिकों से भी विशेष अपील की है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर की शाम प्रत्येक परिवार अपने घर, गांव और बूथ पर एक दीप अवश्य जलाए। यह दीप केवल रोशनी का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, विश्वास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक होगा।

उन्होंने नागरिकों से आत्मीय अपील करते हुए कहा कि हर परिवार, युवा, माता-बहनों और नागरिकों से आग्रह करती हूं कि 17 सितंबर को अपने घर में एक दीप जरूर जलाएं और सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की सहभागिता से 17 सितंबर का दिन सेवा और संकल्प के संदेश से रोशन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने आह्वान किया कि 17 सितंबर की शाम हर घर सेवा और संकल्प के दीप से जगमगाए। सभी नागरिक अपना एक दीप जलाकर इस जनअभियान का हिस्सा बनें और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करें।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment