सूरजपुर- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। मुनादी के माध्यम से भी जन-जन को सूचना प्रसारित को गई है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल हो सकें। कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा दीपों की व्यवस्था की गई। साथ ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी दिया वितरण किया गया है।
प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी द्वारा स्व-सहायता समूह की दीदियों एवं हितग्राहियों को दीप वितरित किया गया। इस दौरान उन्हें आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के उद्देश्य एवं आयोजन की जानकारी दी गयी तथा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की अपील की गई। ताकि अभियान का संदेश अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सके।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को जनभागीदारी का स्वरूप देने जनपद स्तर पर दीपों की व्यवस्था कर वितरण सुनिश्चित किया गया है।