---Advertisement---

डॉ. प्रशांत सिंह बने सूरजपुर के नए सीएमएचओ: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्व सीएमएचओ डॉ. कपिल देव पैकरा का सरगुजा संभाग में तबादला

Follow Us
Spread the love

राज्य शासन ने जारी की 25 चिकित्सा अधिकारियों की तबादला सूची, कोरिया से सूरजपुर स्थानांतरित किए गए डॉ. प्रशांत सिंह, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर रहेगा जोर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए प्रदेश स्तर पर 25 चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। शासन द्वारा जारी इस प्रशासनिक आदेश के तहत सूरजपुर जिले में नए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति की गई है।

कोरिया से सूरजपुर स्थानांतरित किए गए डॉ. प्रशांत सिंह

जारी तबादला सूची के अनुसार, अब तक जिला कोरिया में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे डॉ. प्रशांत सिंह को सूरजपुर जिले का नया प्रभारी सीएमएचओ नियुक्त किया गया है। वहीं सूरजपुर के पूर्व प्रभारी सीएमएचओ डॉ. कपिल देव पैकरा का स्थानांतरण करते हुए उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

स्वास्थ्य सुविधाओं में कसावट की उम्मीद- विदित हो कि राज्यपाल के नाम से एवं निर्देशानुसार विभाग की अवर सचिव दिव्या वैष्णव द्वारा यह फेरबदल आदेश जारी किया गया है। सूरजपुर जिले में नए सीएमएचओ के रूप में डॉ. प्रशांत सिंह की पदस्थापना के बाद जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं और मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment