सूरजपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के बेदाग व समर्पित जनसेवा कार्यकाल पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सूरजपुर द्वारा जिला चिकित्सालय में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों सहित भारी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प दोहराया।
शिविर के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े एवं प्रेमनगर विधायक भुलन सिंह मरावी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए युवाओं द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत प्रेरणादायी और सराहनीय है।
शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
लक्ष्मी रजवाड़े कैबिनेट मंत्री, महिला एवं बाल विकास विभाग, भुलन सिंह मरावी विधायक, प्रेमनगर विधानसभा), मुरली मनोहर सोनी भाजपा जिलाध्यक्ष, सूरजपुर, शशिकांत गर्ग भाजपा महामंत्री, अशोक सिंह भाजपा महामंत्री, संत सिंह उपाध्यक्ष भाजपा, रितेश गुप्ता प्रदेश सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ, संदीप अग्रवाल, स्वाति सिंह जनपद अध्यक्ष, सूरजपुर, शैलेश गोयल उपाध्यक्ष, नगर पालिका, यशवंत सिंह, जनपद सभापति।
शिविर के अंत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं, सहयोगी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं उपस्थित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।


















