---Advertisement---

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा में CMHO डॉ. प्रशांत सिंह के सख्त निर्देश, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि पर जोर…

Follow Us
Spread the love

सभी विकासखंडो में आयोजित होगी मेगा हेल्थ कैम्प

सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों खंड कार्यक्रम प्रबंधकों एवं ब्लॉक डेटा मैनेजर की बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधि एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारु संचालन करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएमएचओ ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विकासखंडों में विशेष मेगा हेल्थ कैंप आयोजित कर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लाभार्थियों तथा क्षेत्र के पात्र व्यक्तियों की पंजीयन एवं स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से मौके पर ही एक्स-रे जांच की सुविधा उपलब्ध कराने और संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर समय पर उपचार शुरू करने की बात कही। आंगन का उत्सव गतिविधियों के अंतर्गत ग्रामीणों को आंगनबाड़ी केंद्रों तक लाकर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाओं से जोड़ने के निर्देश दिए गए। इस दौरान महिलाओं, बच्चों एवं गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श एवं उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी विकासखंडों में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लाभों के बारे में जागरूक करने तथा शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने को कहा गया ताकि जरूरतमंद लोगो को नया जीवन मिल सके।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment