---Advertisement---

स्मार्ट मीटर की परेशानी और बदहाल सड़क पर कांग्रेस का प्रहार

Follow Us
Spread the love

विद्यात्रि सिंह देव के नेतृत्व में भैयाथान में जुटे कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता, अनुविभागीय दंडाधिकारी को सौंपा मांग पत्र, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

सूरजपुर/भैयाथान- भटगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैयाथान ने आवाज बुलंद की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्यात्रि सिंह देव के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों से आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों तथा भैयाथान-सूरजपुर मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को मांग पत्र सौंपकर दोनों समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की।

बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर आम उपभोक्ताओं के बीच लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। मीटरों से जुड़ी परेशानियों और कथित अनियमितताओं को लेकर लोगों में नाराजगी है। कांग्रेस ने प्रशासन से उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।

वहीं भैयाथान-सूरजपुर मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति भी बैठक में प्रमुख मुद्दा रही। कांग्रेस नेताओं के अनुसार मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। कांग्रेस ने प्रशासन से मार्ग की तत्काल मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की।

कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

बैठक एवं मांग पत्र सौंपने के दौरान पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह, हरि गुप्ता, नूर आलम, शांतनु सिंह, आशीष सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष रजमोहन राजवाड़े, मनोहर राजवाड़े, विनय पावल, नीरज सिंह, अतुल पांटिल, नंदू गुप्ता, विकास गुप्ता, प्रांजल, कौशल राजवाड़े एवं विनोद यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं में राधा देवी, निर्मला ठाकुर, मंजू, सरिता रजत, दुर्गा सारथी एवं संगीता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

Related News

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment