---Advertisement---

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर

Follow Us
Spread the love

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 07 और 08 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित

08 हजार से अधिक पदों के लिए होगा साक्षात्कार

इच्छुक आवेदक रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर करा सकते हैं पंजीयन

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा। रिक्तियों की जानकारी https://erojgar.cg.gov.in/ पर भी उपलब्ध है। आवेदक रोजगार मेला हेतु उक्त पोर्टल पर अपना पंजीयन कर सकते है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि राज्य एवं जिला स्तरीय रोजगार मेला में चयनित आवेदकों को मुख्यमंत्री के द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला में सहभागिता हेतु ऑनलाईन पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in अथवा छत्तीसगढ रोजगार ऐप के माध्यम से रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु प्रवेश पत्र ऑनलाईन अपना पंजीयन कर सकते है, एवं ऑनलाईन आवेदन के पश्चात् आवेदक को उक्त राज्य स्तरीय रोजगार मेला स्थान में उपस्थित होना होगा जो अभ्यर्थी रोजगार मेला में उपस्थित होगा केवल वे ही भाग ले सकता है। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साईज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ ले सकते है।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment