पूर्व मेडिकल छात्रों, आदिवासी युवा छात्र संगठन और ग्राम पंचायत बंजा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, विद्यार्थियों व ग्रामीणों को मिला परामर्श व दवाएं
सूरजपुर/भैयाथान- पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवप्रसाद नगर (बंजा), जिला सूरजपुर में पूर्व मेडिकल छात्रों की पहल पर एक दिवसीय निःशुल्क आयुष एवं एलोपैथी चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाएं प्रदान की गईं। शिविर के आयोजन में एकलव्य विद्यालय प्रबंधन, आदिवासी युवा छात्र संगठन (AYSU) छत्तीसगढ़ और ग्राम पंचायत बंजा का विशेष सहयोग रहा। शिविर में 450 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
शिविर में आयुष और एलोपैथी विधा के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले चिकित्सकों में प्रमुख रूप से डॉ. संतोष सिंह, डॉ. श्लोक नायक, डॉ. बबीता राज तिर्की, डॉ. तरुवर सिंह, डॉ. हेमेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. कृष्णा सिंह, डॉ. सतीश पन्ना, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. अनीश खलखो, डॉ. अनिमेष सिंह, डॉ. संदीप पैकरा, डॉ. मुकेश सिंह एवं डॉ. किसन कुमार शामिल रहे।
जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्राचार्य मनकामना प्रसाद वर्मा, शिक्षक अनंत प्रकाश राठौर, पूरन लाल सुधाकर, परमानंद साहू, राजीव द्विवेदी व गोराचन्द नंद की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर आदिवासी युवा छात्र संगठन (AYSU) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पैकरा, संभाग संरक्षक कृष्णा नारायण प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष आनंद सिंह मरकाम, ग्राम पंचायत बंजा सरपंच योगेश (अमित) सिंह, बस्कर सरपंच सुरेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप कुशवाहा, आशीष कुशवाहा, चिंटू सोनवानी, राजेंद्र सैनी, मुकेश सिंह, वीरेंद्र कुशवाहा, विजय सिंह, आलोक सिंह, सरोज सिंह, विपेंद्र सिंह, फलेश्वर सिंह, दिनेश सिंह, सत्यनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।