---Advertisement---

सरगुजावासियों को रेलवे की बड़ी सौगात: अंबिकापुर–हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी

Follow Us
Spread the love

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जारी किया आदेश, 4 अक्टूबर से निज़ामुद्दीन और 6 अक्टूबर से अंबिकापुर से अतिरिक्त फेरों के साथ शुरू होगी सेवा

​अंबिकापुर / सूरजपुर। सरगुजा संभाग के रेल यात्रियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अंबिकापुर और देश की राजधानी नई दिल्ली (हज़रत निज़ामुद्दीन) के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में विस्तार करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। अब यह ट्रेन साप्ताहिक के स्थान पर सप्ताह में दो दिन (बाय-वीकली) संचालित होगी।

रेलवे बोर्ड की मंज़ूरी के बाद आदेश जारी

प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय, बिलासपुर द्वारा 28 सितंबर 2026 को जारी मेमोरेंडम (क्रमांक No. OPTG/SECR/Chg/TT/104/26) के अनुसार, ट्रेन संख्या 22407/22408 अंबिकापुर–हज़रत निज़ामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस की फेरे संख्या को साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक (Bi-weekly) करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, समय-सारणी, ठहराव और कोच संरचना के अनुसार ही चलेगी।

​अब इन दिनों चलेगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 22408 (हज़रत निज़ामुद्दीन – अंबिकापुर एक्सप्रेस): यह ट्रेन पहले केवल मंगलवार को चलती थी। अब यह रविवार और मंगलवार को हज़रत निज़ामुद्दीन से रवाना होगी। अतिरिक्त फेरे की यह सेवा 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) से प्रभावी होगी।

​ट्रेन नंबर 22407 (अंबिकापुर – हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस): यह ट्रेन पहले सिर्फ गुरुवार को चलती थी। अब यह मंगलवार और गुरुवार को अंबिकापुर से रवाना होगी। इसकी शुरुआत 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) से होगी।
​यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

सरगुजा अंचल से दिल्ली आने-जाने वाले छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और इलाज के लिए दिल्ली जाने वाले मरीज़ों को सप्ताह में केवल एक दिन ट्रेन होने के कारण लंबी वेटिंग लिस्ट और टिकट की मारामारी का सामना करना पड़ता था। सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलने से संभाग के अंबिकापुर, सूरजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण प्रणाली (PRS) और पूछताछ प्रणाली (NTES) में डेटा अपडेट करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment