---Advertisement---

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भटगांव ने चलाया स्वच्छता अभियान

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/दतिमा मोड़- सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा भटगांव मंडल के द्वारा गौ आश्रय धाम अघिना सलका में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, अनुसूचितजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश पाटले, पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री जगरे लाल यादव, मंडल महामंत्री भाजपा महरजिया सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामफल पैकरा शामिल रहे।

मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने पूरे एक माह चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया और कहां की युवामोर्चा के साथियों को बढ़चढ़कर कार्यक्रमों में भागीदारी निभाना है। सेवा संकल्प अभियान में हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकते और उसे उसे मिलने वाले लाभ को जान सकते हैं और जिन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है ऐसे व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उन्हें भी लाभ दिलाना है। युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे ने कहां की सेवा संकल्प अभियान में हम युवाओं की भागीदारी सर्वाधिक है हम युवाओं को मोदी एवं विष्णुदेव साय के सरकार के विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है आज का यह अभियान केवल आज तक सीमित नहीं रहना चाहिए। हमें स्वच्छता को एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रतिदिन का व्यवहार बनाना है।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश पाटले, महामंत्री महरजिया सिंह, एवं पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री जगरे लाल यादव ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे, उपाध्यक्ष विकाश राजवाड़े, महामंत्री युवामोर्चा जय प्रकाश यादव, सुखलाल राजवाड़े, कोषाध्यक्ष मुनेश्वर राजवाड़े सहकोषाध्यक्ष रामप्रसाद राजवाड़े, मंत्री प्रिंस जायसवाल सोशल मीडिया प्रभारी संकेत गुप्ता मंडल पदाधिकारी थलेश्वर राजवाड़े, संतलाल राजवाड़े, वीरेंद्र यादव सोनू यादव तुलेश्वर यादव संजय, डीग़म राजवाड़े, शिव राजवाड़े एवं युवामोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment