---Advertisement---

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

Follow Us
Spread the love

राजापुर के चट्टान घाट में चार वाहन जब्त

सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विभागीय एवं टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने विकासखंड रामानुजनगर के राजापुर के चट्टान घाट में जांच के दौरान 04 वाहनों में कुल 20 घन मीटर अवैध रेत का परिवहन करते हुए पाया गया।

              संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना जयनगर में सुपुर्द कर दिया है। 

            खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में जांच के दौरान खनिजों पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी ईट, रेत आदि का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर ऐसे कार्यों में संलग्न मशीनरी एवं वाहनों को नियमानुसार जप्त कर अवैध उत्खनन , परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। तथा अर्थदण्ड की वसूली भी की जा रही है।

साथ ही अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न मशीनरी एवं वाहनों को नियमानुसार जब्त करने की कार्रवाई की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment