---Advertisement---

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर एनएसयूआई सूरजपुर ने छात्रों के साथ मनाया जन्मदिवस

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला एनएसयूआई सूरजपुर द्वारा विद्यार्थियों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गांधी जयंती मनाई गई एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में राष्ट्रपिता का जन्मदिवस मनाया गया कार्यक्रम में महात्मा गांधी जी के जीवन, संघर्ष, सत्य, अहिंसा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों पर चर्चा की गई इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी एवं पेन का वितरण भी किया गया कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई उपस्थित एनएसयूआई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश की स्वतंत्रता की लड़ाई को एक नई दिशा दी गांधी जी का जीवन संघर्ष, सादगी, अनुशासन, सेवा और मानवता का संदेश देता है एनएसयूआई सूरजपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने सहभागिता की विद्यार्थियों के बीच गांधी जी के विचारों एवं उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को लेकर चर्चा की गई कार्यक्रम में छात्रों को यह संदेश दिया गया कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव भी है बताया गया कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच महात्मा गांधी जी के विचारों को पहुंचाना बेहद आवश्यक है।

सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सद्भावना, समानता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं आकाश साहू ने बताया कि युवा देश का भविष्य हैं और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए गांधी जी ने जिस भारत की कल्पना की थी,उसे मजबूत बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है महात्मा गांधी जी का जीवन देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की आज की युवा पीढ़ी यदि उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े तो समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है इस दौरान सैयद नदीम, एनएसयूआई संगठन महामंत्री युवध सिंह, कोषाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, शिवम साहू, यश साहू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment