---Advertisement---

नाबालिग के अपहरण मामले में ओड़गी पुलिस की तत्परता, बिहार से हैदराबाद-बैंगलोर होते हुए नागपुर तक पीछा कर आरोपी को धरदबोचा, लगातार ठिकाने बदल रहा था आरोपी।

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। थाना ओड़गी क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने अपहृता की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर दस्तयाब कर आरोपी को पकड़ने पुलिस की 2 टीम गठित कर लगाया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस की पहली टीम कटनी मध्यप्रदेश एवं दूसरी पुलिस टीम पश्चिम चंपारण बिहार के लिए विधिवत् रवाना हुई और वहां अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई किन्तु आरोपी के द्वारा लगातार अपना ठिकाना बदलते रहा।

जिसके बाद बिहार पहुंची पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधानों की मदद ली और लगातार पीछा करते हुए हैदराबाद बैंगलोर होते हुए नागपुर महाराष्ट्र के पाडूरंगा से अपहरणकर्ता राजू कुमार उम्र 24 वर्ष निवासी पश्चिम चम्पारण बिहार के कब्जे से अपहृत नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर वापस लाया गया। सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करने के उपरान्त उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया वहीं मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी ओड़गी राजेन्द्र मण्डावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओड़गी अलरिक लकड़ा, एएसआई ज्ञानचंद सिंह, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, आरक्षक हेमंत सिह, अनिल एक्का, सतीश गुप्ता, निर्मल राजवाड़े व महिला आरक्षक सुकन्या सिंह सक्रिय रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment