---Advertisement---

5 हजार रुपये की लूट के आरोपी को थाना ओड़गी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Follow Us
Spread the love

बिना नंबर के मोपेड में गांव छोड़ने का झांसा देकर जंगल में ले जाकर लूट की वारदात को दिया था अंजाम।

सीसीटीवी फुटेज एवं शिनाख्ती के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, मध्यप्रदेश के कई थानों में दर्ज हैं अपराध।

सूरजपुर। ग्राम भवरखोह निवासी जेठू सिंह ने थाना ओड़गी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.08.2026 को ओड़गी लोक सेवा केन्द्र में पैसा निकालने गया था और रकम निकालने के बाद बस स्टैण्ड ओड़गी में पानी गिरने के कारण रूका था उसी समय एक बिना नंबर का मोपेड में अज्ञात व्यक्ति गांव तक छोड़ देता हॅू बोला तब उसके साथ बैठकर जाने लगा, रास्ते में पालदनौली जंगल में जबरन 5 हजार रूपये को लूटकर भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना ओड़गी में अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना ओड़गी पुलिस ने सूचना मिली कि पंजीबद्ध मामले के आरोपी के हुलिया का व्यक्ति ओड़गी साप्ताहिक बाजार में कुछ लोगों को अपने साथ सहायता करने के नाम से बैठा रहा है जिस पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा, पूछताछ पर उसने अपना नाम श्रीराम गुप्ता उर्फ लम्बू उर्फ सुजीत उर्फ करण पिता छोटेलाल निवासी दर्रीपारा थाना भैयाथान, वर्तमान निवासी ग्राम मनियारी थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश का होना बताया। सीसीटीव्ही फुटेज व शिनाख्ती कार्रवाई में इसी के द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देना पाया गया। पूछताछ पर भी आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध मध्यप्रदेश के कई थानों में अपराध दर्ज है साथ ही थाना बसंतपुर में आरोपी का स्थाई वारंटी है जिसकी सूचना संबंधित थानों को दी गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ओड़गी अलरिक लकड़ा, प्रधान आरक्षक रामाधीन श्यामले, मनोज वर्मा, आरक्षक निर्मल राजवाड़े व जगदीश सक्रिय रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment