---Advertisement---

अग्रसेन जयंती महोत्सव आज से, सेवा, संस्कृति व उल्लास का होगा संगम

Follow Us
Spread the love

खेलकूद, बौद्धिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जुटेगा अग्रवाल समाज, 60 से अधिक प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

सूरजपुर। महाराजा अग्रसेन जी की 5150 वीं जयंती को लेकर अग्रवाल समाज में खासा उत्साह है। रविवार से अग्रोहा भवन सूरजपुर में अग्रसेन सप्ताह का भव्य शुभारंभ उद्धघाटन समारोह के साथ नगर के अग्रजो की उपस्थिति में दोपहर 01 से प्रारम्भ होगा। सप्ताहभर चलने वाले इस महोत्सव में सेवा, संस्कृति, खेल, मनोरंजन, धार्मिक और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

सभा के अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, सचिव राजेश महलवाला, जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला मंडल की अध्यक्ष ममता अग्रवाल व नवयुवक समिति के अध्यक्ष गौरीश जिंदल ने बताया कि श्री अग्रवाल सभा सूरजपुर की अगुवाई में अग्रोहा भवन को आयोजन का प्रमुख केंद्र है। महोत्सव के दौरान खेलकूद, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित 60 से अधिक प्रतियोगिताएं और विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें अग्र कार्निवल, आनंद मेला, फैशन शो, केबीसी, प्रतिभा सम्मान, विरासत सम्मान समारोह, अग्र ओलंपिक, एपीएल क्रिकेट, खजाने की खोज, अंताक्षरी और म्यूजिकल हाउजी सहित अनेक व आकर्षक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

समारोह में जयंती के दिन 18 गोत्रों की शोभायात्रा व अग्रसेन जी की सजीव यात्रा खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। अग्रसेन जयंती के मुख्य दिवस पर समाज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों की सहभागिता रहेगी। धुमाल बैंड, पारंपरिक शैला नृत्य के साथ अग्रसेन चौक में समस्त नगर वासियो के लिए शिव तांडव और आकर्षक झांकियों का आयोजन प्रमुख आकर्षण रहेंगा। आयोजन के माध्यम से समाज की परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता को प्रदर्शित किया जाएगा।

महोत्सव के समापन अवसर पर 10 अक्टूबर को अग्र प्रीतिभोज एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित व पुरुस्कृत किया जाएगा। साथ ही आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी उत्साहवर्धन किया जाएगा।

महोत्सव को सफल बनाने के लिए श्री अग्रवाल सभा, अग्रवाल सेवा समिति, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल नवयुवक समिति, अग्रोहा युवती संगठन, अग्रवाल महिला सम्मेलन, मायूम संस्कृति शाखा, मारवाड़ी युवा मंच, अग्रवाल सम्मेलन सहित समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं जयंती आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग में उत्साह का माहौल है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment