---Advertisement---

तहसील साहू संघ प्रेमनगर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

Follow Us
Spread the love

समाज हित में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सुभाष साहू बने युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष

सूरजपुर/प्रेमनगर- तहसील साहू संघ प्रेमनगर की आमसभा की महत्वपूर्ण बैठक मंगल भवन, प्रेमनगर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील साहू संघ प्रेमनगर के अध्यक्ष राजपाल साहू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला साहू संघ सूरजपुर के अध्यक्ष राम लल्लू साहू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कोषाध्यक्ष बंशीलाल साहू, संरक्षक जय राम साहू, संयुक्त सचिव विजय कुमार साहू, रमेश कुमार साहू, प्रदीप साहू सहित जिला साहू संघ सूरजपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा के छायाचित्र पर धूप-दीप प्रज्वलित कर आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

बैठक में तहसील अध्यक्ष राजपाल साहू ने सामाजिक नियमावली सहित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। समाज में होने वाले विभिन्न संस्कारों के संबंध में आवश्यक सुधार करते हुए उपस्थित सदस्यों की सहमति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें नामकरण संस्कार 12 दिन के भीतर करने तथा मृत्यु भोज में सादा भोजन रखने सहित अन्य सामाजिक विषयों पर सहमति बनी।

विवाह समारोहों में रात्रिकालीन आयोजनों से होने वाली समस्याओं को देखते हुए सनातन परंपरा के अनुरूप दिन में बारात लाने तथा शुभ मुहूर्त में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में सामाजिक एकता, अनुशासन एवं समाज को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

युवा प्रकोष्ठ का गठन

समाज में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से उमेश्वरपुर निवासी सुभाष साहू को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, ब्रह्मपुर निवासी कृष्ण कुमार साहू को उपाध्यक्ष तथा केदारपुर निवासी अजय कुमार साहू को महामंत्री बनाया गया।

युवा प्रकोष्ठ के शेष पदों पर पदाधिकारियों का चयन आगामी बैठक में किए जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाजहित में लिए गए निर्णयों को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया। 

Related News

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment