---Advertisement---

फैंसी ड्रेस में नन्हों ने बिखेरी प्रतिभा, तालियों से गूंजा अग्रोहा भवन

Follow Us
Spread the love

कुदरगढ़ी मैया से श्याम बाबा तक बने बच्चे, डॉक्टर-इंजीनियर और साइंटिस्ट के रूप में भी दिखाया हुनर

अग्रसेन सप्ताह में उमड़ रहा समाज का उत्साह, खेलकूद व सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी

धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा अग्रोहा भवन, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सूरजपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत अग्रोहा भवन में चल रहे अग्रसेन सप्ताह में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से खूब वाहवाही लूटी। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों पर अग्रोहा भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे प्रतिभागी कुदरगढ़ी मैया, श्याम बाबा, भगवान विष्णु और प्रेमानंद महाराज सहित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्वरूपों में नजर आए। वहीं कई बच्चों ने जज, डॉक्टर, साइंटिस्ट सहित अलग-अलग पेशों का रूप धारण कर अपनी कल्पनाशीलता और प्रतिभा का परिचय दिया। मासूम अंदाज में दी गई प्रस्तुतियों ने उपस्थित समाजजनों का मन मोह लिया।

बच्चों ने केवल वेशभूषा ही नहीं, बल्कि अपने पात्रों के अनुरूप संवाद और प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। नन्हे प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अभिभावकों और समाजजनों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जमकर तालियां बजाईं।

अग्रवाल सभा सूरजपुर के आतिथ्य में आयोजित अग्रसेन सप्ताह के दौरान अग्रोहा भवन में लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खेलकूद, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में समाज के लोग बड़ी संख्या में सहभागिता कर रहे हैं। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग की भागीदारी से महोत्सव सामाजिक एकता और उत्साह का केंद्र बना हुआ है। अग्रसेन जयंती महोत्सव के आयोजनों में सेवा, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिल रही है। आने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी समाजजनों में खासा उत्साह बना हुआ है।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment