---Advertisement---

यादव समाज ने दुध का दर तय पर रखा समाजिक बैठक

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- सर्व यादव समाज ने इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक आरंभ किया गया सर्व यादव समाज के नेतृत्व में यादव समुदाय के द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय बैठक जरही ग्राउंड में बैठक रखा गया इस बैठक में क्षेत्र के हजारों यादव बंधु उपस्थित रहे एवं अपनी व्यवसाय दूध का मूल्य को लेकर अपनी मांग पर अवगत कराते हुए एक निर्धारित मूल्य हो इस संबंध में संगाठात्मक चर्चा किया गया।

समाज का कहना है कि आज की स्थिति में बढ़ते महंगाई को देखते हुए पशु चारा से लेकर समस्त पौष्टिक आहार सभी की मंहगाई बढ़ जाने पर हमारे दूध के व्यवसाय में भी वृद्धि हो ताकि हम अपना व्यवसाय एवं दूध का सही मूल्य हमें मिल सके इस बैठक में उपस्थित समस्त मंचासीन के द्वारा अपनी अपनी बातें कहीं दूध के अलावा समाज में व्याप्त कुर्तियां पर भी चर्चा हुई एवं शिक्षा संस्कार रोजगार सहित दूध डेयरी का भी मांग किया गया एवं समाज के अन्य विषयों पर भी सामाजिक चर्चा किया गया एवं सभी ने उनका पालन हेतु संकल्प लेते हुए आगामी बैठक की समय भी निर्धारित किया गया।

इस संबंध में सर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि विगत 15 वर्षों से आज तक 50 रूपए लीटर दूध का एकही मूल्य चल रहा है जबकि गाय भैंस का चारा पशु आहार का दर विगत 15 वर्षों से आज तक मूल्य चार गुना बढ़ गया है जब कि दुध मूल्य 50 रूपए से एक रुपया नहीं बढ़ा जबकि यादव समाज की मांग है गाय की दुध 70 रूपए और भैंस दूध 80 रूपए शासन के द्वारा निर्धारित किया जाए बैठक में समाज एक प्रस्ताव तैयार कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर साहब को ज्ञापन सौंपा जाएगा अगर शासन के द्वारा अपनी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में एक बड़ा बैठक समाज द्वारा किया जाएगा और सभी तहसील ब्लॉकों में एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जाएगी ताकि जो समाज की व्यवसाय दूध उत्पादन की है उसका दर की सूचना सभी को हो साथ ही सामाजिक अन्य विषयों पर भी प्रकाश डाला गया।साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए युवा जिला अध्यक्ष राजाराम यादव ने कहा कि अपनी व्यवसाय के अलावा हमे आज के युवा पीढीयों को नशा से दूर रहने एवं समाज में शिक्षा, संस्कार एवं सभी युवाओं को संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए।

इस बैठक में उपस्थित सर्व संजय यादव, सुखदेव यादव, आशिष यादव, कपूर यादव, कालेश्वर यादव, संजू यादव, आकाश यादव, मुकेश यादव, बूंद लाल यादव, बल्केश्वर यादव, धनेश्वर यादव, छत्रपाल यादव, संत लाल यादव, कामेश्वर यादव, हंस लाल यादव राकेश यादव कृष्ण यादव, मनोहर यादव, देवचंद यादव, रामवृक्ष यादव, धनेश्वर यादव, बली यादव, बालेश्वर यादव, भजन यादव, परमेश्वर यादव, रामचरित्र, दीनदयाल यादव, दिनेश यादव, विनय यादव, देव प्रसाद, यादव आशीष, यादव संजय यादव, विजय यादव, शंकर यादव, हीरालाल यादव, सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

मंच का संचालन सर्व यादव समाज के संरक्षक एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक यादव के द्वारा किया गया।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment