---Advertisement---

भैयाथान में कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन: निर्वाचन व्यवस्था में पारदर्शिता की उठाई मांग

Follow Us
Spread the love

सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया ‘काला दिवस’

सूरजपुर/भैयाथान- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारतीय लोकतंत्र के लिए घोषित काला दिवस के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैयाथान ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विद्यात्री सिंह देव के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसदों पर की गई कार्रवाई का विरोध करते हुए लोकतंत्र की आवाज दबाना बंद करो, सांसदों पर कार्रवाई बंद करो और निर्वाचन आयोग जवाब दो जैसे नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों की आवाज का सम्मान होना चाहिए। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट, निष्पक्ष और पारदर्शी जवाब दिया जाना जरूरी है।

प्रदर्शन के दौरान नरेंद्र मोदी हाय-हाय और भाजपा हाय-हाय सहित विभिन्न नारों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है।

प्रदर्शन में अखिलेश प्रताप सिंह, सातनु सिंह, पार्थ सिंह, राहुल सिंह, शनि सिंह, अजय यादव, दिलीप जायसवाल, विद्यात्री सिंह देव, राधा देवागन, मंजू यादव, निर्मला ठाकुर, इंद्रावती रजवाड़े, प्रभाकर सिंह, अतुल पाटिल, ओमप्रकाश कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, अनुराग ठाकुर, प्रांजल टाडे, विकास यादव, आदित्य सोनी, आयुष सिंह, हिमेश, अभय जायसवाल और आर्यन सारथी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment