---Advertisement---

समाज के हर घर पहुंचेगी महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा: अग्रसेन जयंती समारोह में हुआ विमोचन

Follow Us
Spread the love

समाज में एकता, संस्कार और सेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में कदम

सूरजपुर। अग्रवाल समाज के अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा अब समाज के हर घर तक पहुंचाने की अनूठी पहल की गई है। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में इस विशेष पहल का विधिवत विमोचन किया गया। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक परिवार को महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सिद्धांतों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ना है।

अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान अध्यक्ष अमृत लाल अग्रवाल के जन्मदिवस पर उनके द्वारा अग्रजो को भेंट की जाएगी। वही हुए विमोचन कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं अग्रजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी केवल अग्रवाल समाज के आराध्य ही नहीं, बल्कि त्याग, सेवा, समानता, सहयोग और समाजवाद के प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना समाज की भावी पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, सचिव राजेश महलवाला, आयोजन समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता गर्ग, नवयुवक समिति अध्यक्ष गौरीश जिंदल, कोषाध्यक्ष संजय केजरीवाल, उपाध्यक्ष मुकेश गर्ग, अंकुर गर्ग, स्वयं गोयल, रजत अग्रवाल, कान्हा जिंदिया सहित समाज के अनेक अग्रज एवं सदस्य उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा घर-घर पहुंचने से परिवारों में उनके जीवन-दर्शन एवं आदर्शों के प्रति श्रद्धा और जागरूकता बढ़ेगी तथा बच्चों और युवा पीढ़ी को समाज की गौरवशाली परंपरा से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment