---Advertisement---

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: गर्भवती महिलाओं को मिला जांच एवं परामर्श का लाभ

Follow Us
Spread the love

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में 47 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन

सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी ओड़गी डॉ. बंटी बैरागी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित मातृत्व, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं की समय पर पहचान एवं आवश्यक उपचार संबंधी जानकारी दी गई।

आयोजित शिविर में कुल 47 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया, जिनमें से 23 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी कराई गई। स्वास्थ्य परीक्षण एवं जाँच के दौरान 5 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया, ताकि उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, उचित उपचार एवं निरंतर निगरानी उपलब्ध कराई जा सके।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण मातृ स्वास्थ्य सेवाएँ ,गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं का समय रहते पता लगाना तथा सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर जाँच कराएँ तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अपनी सेहत का ध्यान रखें और नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment