---Advertisement---

दशहरा उत्सव और रावण दहन की तैयारियों में जुटी सूरजपुर सेवा समिति

Follow Us
Spread the love

आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा

सूरजपुर- सूरजपुर सेवा समिति की बैठक शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद सूरजपुर के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा सदस्यों के बीच कार्यविभाजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दशहरा उत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं में आपसी समन्वय बनाए रखने तथा सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

समिति द्वारा तैयारियों की समीक्षा करने और कार्यविभाजन को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आगामी बैठक 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर भी चर्चा हुई। राजा राम चन्द्र जी की झांकी, विशाल शोभा यात्रा, राम-रावण संवाद, रावण-कुम्भकर्ण-मेघनाथ के पुतलो का दहन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आतिशबाजी व मंचीय कार्यक्रमो के साथ सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैठक में समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सचिव रामकृष्ण ओझा, श्रवण जैन, शैलेश अग्रवाल, प्रवेश गोयल, मुकेश गर्ग, पुनीत गुप्ता, सुरेन्द्र राजवाड़े, अजय कुमार अग्रवाल, रौनक जैन, बजरंग जैन, नरेन्द्र गुप्ता, सुनील अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रमोद तायल, मुदित जैन, विकास जैन, नीरज तायल, प्रदीप सोनी, हिमांशु जैन एवं विजय यादव उपस्थित रहे। सूरजपुर सेवा समिति ने नगरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment