---Advertisement---

अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी बनी जयंती महोत्सव का मुख्य आकर्षण

Follow Us
Spread the love

अग्रसेन जयंती पर सप्ताहभर चला सेवा, संस्कृति और उल्लास का महापर्व

70 से अधिक प्रतियोगिताओं में समाज के लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

सूरजपुर। महाराजा अग्रसेन जी की 5150 वीं जयंती के अवसर पर अग्रवाल सभा सूरजपुर के आतिथ्य में आयोजित अग्रसेन सप्ताह महोत्सव सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक वैभव और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अग्रोहा भवन में 4 से 11 अक्टूबर तक सप्ताहभर चले इस महोत्सव में विविध सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगभग 70 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जयंती के अवसर पर निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। शोभायात्रा में उमड़े अग्रबंधुओं, महिलाओं और नगरवासियों की सहभागिता ने सामाजिक एकजुटता का अनुपम संदेश दिया।

महाराजा अग्रसेन की जयंती पर विधिवत पूजा-अर्चना, स्वल्पाहार और विशाल अग्रभोज के साथ दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा। इसके बाद निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अग्रबंधु एवं महिलाएं शामिल हुए। शोभायात्रा अग्रोहा भवन से प्रारंभ होकर केतका रोड, अग्रसेन चौक, सुभाष चौक, भैयाथान रोड एवं मंदिर मार्ग से होते हुए पुनः अग्रोहा भवन पहुंची, जहां स्वल्पाहार के साथ इसका समापन हुआ। शोभा यात्रा में रथ पर सवार अग्रसेन जी की झांकी, धुमाल बैंड, शैला नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।

अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी बनी जयंती महोत्सव का मुख्य आकर्षण

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। केतका रोड में महलवाला परिवार तथा भैयाथान रोड में मे. छैलूराम विनोद कुमार परिवार की ओर से मार्ग में जलपान की व्यवस्था की गई। समाजजनों ने इस सहयोग की सराहना करते हुए आयोजन को आत्मीयता और सेवा भावना का प्रतीक बताया।

शोभायात्रा के पश्चात शाम को अग्रसेन चौक पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान शिव के दिव्य स्वरूप, शिव तांडव, शिव महिमा, शिव-पार्वती विवाह, महादेव, हनुमान की मनमोहक झांकी तथा हनुमान चालीसा के मंचन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी बनी जयंती महोत्सव का मुख्य आकर्षण

भक्ति और संगीत से सराबोर प्रस्तुतियों के बीच हुई भव्य आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इस आयोजन का आनंद लेने के लिए अग्रवाल समाज के लोगों के साथ नगर के विभिन्न वर्गों के नागरिक भी बड़ी संख्या में पहुंचे। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के इस संगम ने जयंती महोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। अग्रसेन सप्ताह महोत्सव को सफल बनाने में जयंती आयोजन समिति, अग्रवाल सभा, अग्रवाल सेवा समिति, अग्रवाल महिला मंडल, अग्रवाल नवयुवक समिति, अग्रोहा नवयुवती संगठन, मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा तथा अग्रवाल महिला सम्मेलन की टीमों ने पूरे सप्ताह सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन से जुड़े सदस्यों एवं पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग से सप्ताहभर चले कार्यक्रम व्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, शिव तांडव की सजीव झांकी, प्रतिभाओं का सम्मान और समाजजनों की व्यापक भागीदारी के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव ने सूरजपुर में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव की यादगार छाप छोड़ी। इस दौरान अमृतलाल अग्रवाल, राजेश महलवाला, सुनील अग्रवाल, संजय केजरीवाल, अंकुर गर्ग, ममता अग्रवाल, गौरीश अग्रवाल, रक्षा अग्रवाल, तितिक्षा गोयल, आशा अग्रवाल, प्रज्ञा गोयल के साथ सभी समाज की सभी सामाजिक संस्थाओं की टीम अग्रसेन जयंती समारोह के सफल आयोजन में सक्रिय रही।

अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी बनी जयंती महोत्सव का मुख्य आकर्षण

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

सप्ताहभर आयोजित खेलकूद, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। समारोह में सरगुजा संभागीय अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं भारत यात्री शशि सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े अतिथि के रूप में मंचासीन रहीं। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता, प्रतिभा विकास और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

अग्रसेन महाराज की भव्य शोभायात्रा और शिव तांडव की सजीव झांकी बनी जयंती महोत्सव का मुख्य आकर्षण

सप्ताहभर चला सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का उत्सव

अग्रसेन सप्ताह के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए अनेक रोचक प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए गए। खेलकूद से लेकर बौद्धिक गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, प्रत्येक आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों की सक्रिय भागीदारी ने महोत्सव को सर्वसमावेशी स्वरूप प्रदान किया। उत्सव का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक समरसता, सेवा भावना और एकजुटता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। सप्ताहभर चले आयोजनों ने समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का कार्य किया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment