---Advertisement---

नियमितीकरण सहित 3 प्रमुख मांगों को लेकर तकनीकी सहायकों की 3 दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू

Follow Us
Spread the love

 VB-G RAM G के अंतर्गत कार्यरत तकनीकी सहायकों ने खोला मोर्चा, 13 व 14 को जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण, 15 अक्टूबर को राज्य स्तरीय हड़ताल, जिले के 45 और प्रदेश के 1200 कर्मचारी शामिल

सूरजपुर। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन – ग्रामीण (VB-G RAM G) के अंतर्गत कार्यरत तकनीकी सहायक कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्रीय जायज मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का शंखनाद कर दिया है। आंदोलन के तहत 13 एवं 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय ध्यानाकर्षण तथा 15 अक्टूबर को राज्य स्तरीय हड़ताल की रूपरेखा तय की गई है। इस चरणबद्ध आंदोलन में सूरजपुर जिले के लगभग 45 और पूरे छत्तीसगढ़ से करीब 1200 तकनीकी सहायक शामिल हो रहे हैं।

ये हैं 3 प्रमुख मांगें:

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों के निष्पादन में संलग्न तकनीकी सहायकों का नियमितीकरण किया जाए।

नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम पंचायत सचिवों की भांति सेवा सुरक्षा एवं स्थायीकरण हेतु नियमावली लागू की जाए।

तकनीकी सहायक पद का नाम परिवर्तित कर ‘कनिष्ठ अभियंता’ (VB-G RAM G) किया जाए।

ग्रामीण विकास की तकनीकी रीढ़ हैं कर्मचारी

तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण अंचलों में निर्माण व विकास कार्यों के प्राक्कलन तैयार करने, तकनीकी मूल्यांकन, गुणवत्ता नियंत्रण और सतत निगरानी में तकनीकी सहायकों की मुख्य भूमिका रहती है। इसके बावजूद वर्षों से उनकी सेवा सुरक्षा, उचित पदनाम और स्थायित्व की मांगों की अनदेखी की जा रही है।

संघ ने शासन से अपील की है कि कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment