---Advertisement---

स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के 12 घंटे के भीतर लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची एंबुलेंस….

Follow Us
Spread the love

क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री के प्रति जताया आभार

सूरजपुर। लटोरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध कराने की घोषणा के महज 12 घंटे के भीतर एंबुलेंस लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। इससे क्षेत्र के मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने और आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

एंबुलेंस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से लटोरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी। अब आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने तथा जरूरत पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य केंद्रों तक ले जाने में सुविधा होगी। विशेष रूप से गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंदों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में यह एंबुलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कुछ ही देर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री के प्रति क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

लटोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एंबुलेंस मिलने पर क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस की उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है। घोषणा के बाद कम समय में एंबुलेंस उपलब्ध होना क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment