---Advertisement---

सोनपुर के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: साथी की टांगी से हत्या कर आरोपी ने पेड़ पर लगाई फांसी

Follow Us
Spread the love

बसदेई पुलिस का बड़ा खुलासा, रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर दिया था वारदात को अंजाम, घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद

सूरजपुर। दिनांक 12.10.2026 को ग्राम सोनपुर बरपारा निवासी जयलाल सिंह ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.10.2026 के रात्रि में पुत्र नाहर सिंह का पता नहीं चल रहा था कि दिनांक 12.10.26 को सुबह गांव के लोगों के द्वारा बताया गया कि लड़का नाहर सिंह का लाश खेेत के पास नीचे नाला के पानी में पड़ा हुआ है सिर में चोट का निशान है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिर में हथियार से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 760/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर मामले का जल्द खुलासा करने पुलिस टीम गठित कर लगाया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच दिनांक 14.10.2026 को ग्राम सोनपुर निवासी बालगोविन्द सिंह के द्वारा अपने खेत में स्थित पेड़ में फांसी लगा लिया है।

दिनांक 17.10.2026 को ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर मृतक बालगोविन्द की पत्नी व पुत्री ने बताया कि नाहर सिंह परेशान करता था जिससे परिवार वाले तंग रहते थे इस बात को बालगोविन्द कई बार बोला था कि नाहर सिंह को मारकर खत्म कर दूंगा। दिनांक 10.10.2026 को मृतक नाहर सिंह एवं बाल गोविन्द घर के पास बैठे थे और बात कर रहे थे इसी दौरान नाहर सिंह के द्वारा पत्नी व बेटा को फोन कर घर कब आओगे पूछा गया। इसके बाद नाहर सिंह वहां से अपने घर चला गया, कुछ देर बार बालगोविन्द घर आया और टांगी लेकर निकला था और 1 घंटे के बाद घर वापस आया और सुबह लेट से सोकर उठा और गुमशुम रहने लगा था। 

दिनांक 12.10.2026 को मृतक नाहर सिंह का बॉडी मिलने के बाद वह शव देखने गया था जहां पुलिस को देखकर घर वापस आ गया और अपनी पत्नी को बोला कि नाहर सिंह को मार कर खत्म कर दिया हूं तुम लोग को अब कोई परेशान नहीं करेगा, मैं अपना काम कर दिया हॅू, उपचार कराने जा रहा हूॅ बोलकर निकला। दिनांक 14.10.2026 को बालगोविन्द का शव खेत के पास स्थित पेड़ में फांसी लगा हालत में मिला। मृतक नाहर सिंह का भाई तान सिंह ने भी बताया कि कुछ दिन पूर्व बालगोविन्द उसे भी बोला था कि तेरा भाई परेशान कर दिया है।

विवेचना में पाया गया कि नाहर सिंह की हत्या बालगोविन्द के द्वारा टांगी से सिर में मारकर किया और स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मामले में घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व सीएसपी बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में निरीक्षक रूपेश कुंतल, चौकी प्रभारी बसदेई रघुवंश सिंह, एएसआई वरूण तिवारी, अमरेश सिंह, आरक्षक महेन्द्र सिंह, निलेश जायसवाल, देवदत्त दुबे, महिला आरक्षक पूजन सिंह व सैनिक अनिल विश्वकर्मा सक्रिय रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment