---Advertisement---

कलेक्टर के निर्देश पर रिंग रोड में पेंच रिपेयरिंग शुरू, गड्ढों और धूल से मिलेगी राहत…

Follow Us
Spread the love

पीडब्ल्यूडी ने जिले की सड़कों की मरम्मत का काम किया तेज, जल्द पूरा करने का लक्ष्य

सूरजपुर। कलेक्टर रेना जमील के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सूरजपुर शहर की सड़कों को दुरुस्त करने की दिशा में पहल तेज कर दी है। कार्यपालन अभियंता ललित भोई के मार्गदर्शन में सूरजपुर के रिंग रोड पर बीटी पेंच रिपेयरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे सड़क पर बने गड्ढों से राहत मिलने के साथ ही धूल की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।

सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने से शहरवासियों एवं राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए मरम्मत कार्य को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जल्द पूरा होगा मरम्मत कार्य

पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता ललित भोई ने बताया कि विभाग के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग का प्रयास है कि सभी चिन्हित सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द पूरी कराई जाए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी न हो।

कलेक्टर के निर्देश और पीडब्ल्यूडी की पहल से शहर की सड़कों की स्थिति में सुधार की उम्मीद है। अब लोगों को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों और धूल की समस्या से राहत मिलने की आस है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment