---Advertisement---

जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का हुआ शुभारंभ

Follow Us
Spread the love

भैयाथान विकासखंड के ग्राम लक्ष्मीपुर में हो रहा आयोजन

एसडीएम शिवानी जायसवाल द्वारा इस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

सूरजपुर – वॉलीबॉल संघ सूरजपुर के द्वारा जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। भैयाथान विकासखंड के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम शिवानी जायसवाल के द्वारा किया गया।

बता दें कि युवाओं में बढ़ते नशे की लत को रोकने का प्रयास सूरजपुर एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर द्वारा लगातार किया रहा है। इसके लिए युवाओं को खेल एवं सांस्कृतिक के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने प्रयास किया जा रहा है।

25 से 27 अक्टूबर तक लक्ष्मीपुर में हो रहे इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 21 टीमों ने हिस्सा लिया है जिसमें 16 पुरुष और 5 महिला वॉलीबॉल की टीम शामिल है। वहीं प्रतियोगिता उदघाटन मैच पुरुष वर्ग से ग्राम पकनी और भटगांव के मध्य खेला गया जिसमें पकनी की टीम ने भटगांव को 15 – 13 से हराकर अपना पहला जीत दर्ज किया।

भैयाथान विकासखंड के ग्राम लक्ष्मीपुर में हो रहा आयोजन

इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के पर्सनल मैनेजर अरुण कुमार सिंह एवं एच. शानू , सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी शरदेंदु शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पासवान, करंजी चौकी प्रभारी विशाल मिश्रा, सहायक लिपिक जुगेश्वर प्रसाद, लक्ष्मीपुर सरपंच कौशल्या मरकाम, सचिव धनेश्वर सिंह मरावी, उप सरपंच सोमारु सिंह और वॉलीबॉल संघ के सचिव रामश्रृंगार यादव, संभाग प्रभारी राजनाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रभात केरकेट्टा, संयुक्त सचिव दिनेश साहू, ओड़गी प्रभारी रविंद्र सिंह, भैयाथान प्रभारी अनिल वाजपेयी एवं रेफरी के रूप में मोतीलाल, धर्मपाल रजक, मुन्ना राजवाड़े, प्रमोद कहर, आशा प्रसाद रजक, हरि राजवाड़े, खेलावन सिंह, भुवन सिंह सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद रहे। वहीं मंच का संचालन हरि राजवाड़े के द्वारा किया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment