---Advertisement---

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कदम, प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा जनरेटर

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए 200 केवीए का जनरेटर सेट उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल से अस्पताल की लंबे समय से लंबित पावर बैकअप की मांग पूरी होने पर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के विशेष प्रयासों से जनरेटर सेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर को उपलब्ध कराया गया है। इसके शुरू होने के बाद बिजली गुल होने की स्थिति में अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि विगत वर्षों में अस्पताल में ब्लड बैंक निर्माण के कारण सोलर सिस्टम से मिलने वाला पावर बैकअप बाधित था। इसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल के अन्य कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब मातृत्व स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान से प्राप्त 200 केवीए के जनरेटर सेट की स्थापना होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी और मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment