सूरजपुर/प्रेमनगर- मुख्यमंत्री के प्रेमनगर प्रवास के दौरान मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बावजूद कार्यक्रम की प्रक्रिया जारी रही और मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रेमनगर में आयोजित कार्यक्रम के तहत विधायक भूलन सिंह मरावी के हाथों हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस पहल से पात्र हितग्राहियों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिलने के साथ ही आम नागरिकों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध हुई।
आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड के माध्यम से पात्र लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में सहायता मिलेगी। वहीं, स्वास्थ्य शिविर के जरिए लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक होने और आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने का अवसर मिला।
मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम के माध्यम से हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
आयुष्मान कार्ड / वय वंदन कार्ड विभिन्न हितग्राहियों को वितरित किए गए नाम निम्नानुसार है.. उषा बाई, इंदला बंजारा, मीरा बाई बंजारा, सीता बाई, धनिराम, हिमांशी सिंह, भानो देवी, पिंकल बाई, मोहन राम, मोती देवी, रूप सिंह बंजारा।