सूरजपुर- जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण तथा प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश क्रमांक 784 के तहत रक्षित केंद्र सूरजपुर में पदस्थ निरीक्षक रमेश पटेल को थाना प्रभारी रामानुजनगर, सत्यनारायण देवांगन को थाना प्रभारी रमकोला, मिलन सिंह को थाना प्रभारी चांदनी, ढाल सिंह साहू को थाना प्रभारी जयनगर तथा रूपेश कुंतल एक्का को प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है, जबकि निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह को शिकायत शाखा प्रभारी, नंदकिशोर गौतम को रीडर टू एसपी, जावेद मियांदाद को डीसीबी/कंट्रोल रूम प्रभारी, उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता को चौकी प्रभारी बसदेई, उपनिरीक्षक हीरालाल साहू को थाना सूरजपुर और सउनि अरुण गुप्ता को चौकी प्रभारी करंजी पदस्थ किया गया है।
वहीं आदेश क्रमांक 785 के तहत 7 सहायक उपनिरीक्षकों (ASI) का भी तबादला किया गया है, जिसमें अमरेश सिंह को साइबर सेल, वरुण तिवारी को जयनगर, पास्कल लकड़ा को रामानुजनगर, बबिता यादव को विश्रामपुर, राकेश यादव को प्रतापपुर, हरिशंकर तिवारी को चंदौरा एवं सुनील भारती को थाना भटगांव भेजा गया है। इसके साथ ही आदेश क्रमांक 766 के अंतर्गत 55 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से विभिन्न थानों, चौकियों और रक्षित केंद्र में नवीन पदस्थापना देते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी को तत्काल प्रभाव से नवीन स्थल पर आमद दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।