---Advertisement---

टी एस बाबा के जन्मदिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने जिला चिकित्सालय सूरजपुर में किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सरगुजा राजपरिवार के महाराजा टी एस सिंहदेव के जन्मदिवस के अवसर पर आज जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर के नेतृत्व में 19 यूनिट रक्तदान किया गया इस अवसर पर रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम नागरिकों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा जिला चिकित्सालय में आयोजित इस शिविर के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक गतिविधि नहीं बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है इस अवसर पर रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन एवं प्रसव जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती है ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाताओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है रक्त की उपलब्धता कई बार किसी मरीज के जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित होती है आयोजन के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की गई कि वे रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें और स्वस्थ होने की स्थिति में नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आएं रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की मदद होती है बल्कि समाज में सहयोग,संवेदना और मानवता की भावना भी मजबूत होती है टी.एस. सिंहदेव के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस रक्तदान शिविर ने मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया आयोजन के माध्यम से यह प्रेरणा दी गई कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को समाजहित और जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर मनाया जाना चाहिए। 

रक्तदान के इस पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता और मानव जीवन की रक्षा का संदेश दिया गया इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, अनुपम फिलिप, कृष्ण कुमार सिंह, प्रेमजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अविनाश यादव, दीपक कर, हिमाचल राजवाड़े, अखिलेश ठाकुर, सूरज अवस्थी, सैयद आमिल, शिवम साहू, मनुप्रताप सिंह, मुस्तफा, सोनू राजवाड़े, अदनान एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment