---Advertisement---

स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक दयाशंकर तिवारी को दी गई भावभीनी विदाई

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, भैयाथान में पदस्थ पर्यवेक्षक दयाशंकर तिवारी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर बतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिवारी के दीर्घकालीन सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं विभाग के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। 

इस दौरान उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने तिवारी के सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका योगदान विभाग के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने तिवारी के आगामी जीवन के स्वस्थ, सुखमय एवं खुशहाल होने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि दयाशंकर तिवारी 31 अक्टूबर 2026 को अपनी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए है। विदाई समारोह में बतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जे.बी. सिंह, डॉ. सपना जायसवाल, डॉ. एम.एल. कुशवाहा कमलेश तिवारी, धनश्याम गुप्ता, शिवबोध राजवाड़े, मोहर लाल गुप्ता, निखत परवीन सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने तिवारी के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment