---Advertisement---

ओड़गी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार 6 वारंटी गिरफ्तार।

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/ओड़गी- जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओड़गी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों सहित कुल छह वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन के दिशा-निर्देश तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ओड़गी राजेन्द्र मण्डावी के मार्गदर्शन में की गई। 

लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे वारंटियों की तलाश और धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी ओड़गी अलरिक लकड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन स्थायी वारंटियों में मनबस अगरिया, हरिचंद्र अगरिया एवं कयास राम सारथी शामिल हैं। वहीं तीन गिरफ्तारी वारंटियों में रजपत बाई गोंड, राजेश यादव एवं अखलेश्वर राजवाड़े को गिरफ्तार किया गया है। सभी छह वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक ज्ञानचंद सिंह, प्रधान आरक्षक रामाधीन श्यामले, आरक्षक क्रमांक 138 निर्मल राजवाड़े, डीएसएफ आरक्षक सत्यनारायण सिंह एवं मोतीलाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ओड़गी पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों में कानून का भय बढ़ा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment