---Advertisement---

प्रतापपुर रोड पर बाइक की टक्कर से राहगीर समेत तीन घायल, अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती

Follow Us
Spread the love

कल्याणपुर चौक के पास हुआ सड़क हादसा, 108 एंबुलेंस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूरजपुर/प्रतापपुर- प्रतापपुर मार्ग पर कल्याणपुर चौक से लगभग आधा किलोमीटर आगे एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पर पैदल चल रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक भी चोटिल हुए हैं। घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल अंबिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय शंभू पैदल मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान हरिपुर निवासी अजय सिंह (पिता मोतीलाल) और अमन (पिता तेम साय) की बाइक अनियंत्रित होकर शंभू से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैदल चल रहे शंभू सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए, वहीं बाइक अनियंत्रित होने से सवार दोनों युवक भी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा के ईएमटी भास्कर प्रकाश एवं पायलट रवि कुशवाहा बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर ही उन्हें त्वरित प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिया और बिना समय गंवाए तीनों को सुरक्षित जिला अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया। स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है और मामले की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment