---Advertisement---

ग्रामीण बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान देगा AAzad Welfare Foundation का निःशुल्क कोचिंग सेंटर

Follow Us
Spread the love

ग्राम पोड़ी में निःशुल्क कोचिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ, कक्षा 8वीं तक के बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सूरजपुर/भटगांव- ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से AAzad Welfare Foundation द्वारा ग्राम पंचायत पोड़ी, भटगांव में निःशुल्क कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक परिस्थितियां किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बनें।

कोचिंग सेंटर में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को सभी विषयों की निःशुल्क पढ़ाई, नियमित कक्षाएं एवं शिक्षकों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों एवं बच्चों की उपस्थिति रही।

संस्था की इस पहल को ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। संस्था का मानना है कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि पूरे समाज और गांव के विकास की सबसे मजबूत नींव है।

इस अवसर पर संस्था की ओर से कहा गया कि हमारा प्रयास है कि गांव का कोई भी बच्चा केवल आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। बच्चों को पढ़ने का अवसर मिले, उनमें आत्मविश्वास बढ़े और वे भविष्य में अपने परिवार, गांव और देश का नाम रोशन करें।

संस्था ने क्षेत्र के अभिभावकों एवं जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से कोचिंग सेंटर भेजें तथा इस शैक्षणिक पहल को सफल बनाने में सहयोग करें।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment