---Advertisement---

अभाविप सलका-खोपा की नवीन कार्यकारिणी घोषित: पाराशर दुबे बने नगर मंत्री

Follow Us
Spread the love

राष्ट्रहित और छात्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प, विभिन्न दायित्वों की घोषणा के साथ कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सलका – खोपा की नवीन कार्यकारिणी घोषणा की गई जिसमें प्रमुख रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रिंकु नाविक एवं भैयाथान नगरमंत्री अभिषेक कुशवाहा उपस्थित रहे, बैठक की शुरुआत सर्व प्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर धूप दीप एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक के दौरान अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिंकु नाविक ने बताया कि अभाविप निरंतर 78 वर्षों से राष्ट्र हित छात्र हित और समाज हित में काम करते आ रही है विद्यार्थी परिषद् एक गैर राजनीतिक छात्र संगठन है विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता भारतीय महापुरुषों के आदर्शों पर चलने वाला छात्र संगठन है। ऐसे विभिन्न विषयों पर उन्होंने विस्तार से कार्यकर्ता को बताया।

कार्यकारिणी घोषणा के पूर्व अलग अलग सत्रों में कार्यकर्ताओं को अभाविप की आचार पद्धति आदि का प्रशिक्षण भी रखा गया था इसके साथ ही अन्तिम सत्र नवीन घोषणा को लेकर था।

नगर कार्यकारिणी घोषणा समारोह में मुख्य रूप से अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिंकु नाविक उपस्थित रहे नगर कार्यकारिणी का घोषणा भैयाथान नगरमंत्री अभिषेक कुशवाहा के द्वारा किया गया जिसमें नगरमंत्री पाराशर दुबे, नगर सहमंत्री – राजा कुशवाहा, आर्यन गुप्ता, कान्हा ठाकुर, आकाश ठाकुर, हिमांशु देवांगन कार्यालय मंत्री अनुराग गुप्ता, एस एफ डी प्रमुख – ईशांत साहू, सह प्रमुख- अनुज गुप्ता, एस एफ एस प्रमुख – दीपक अगरिया,सह प्रमुख – प्रियांशु कुशवाह, सोशल मीडिया प्रमुख – हर्ष ठाकुर, क्रीड़ा प्रमुख – प्रेम यादव, विद्यालय प्रमुख – सत्यम यादव, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख – अक्षत साहू, नगर कार्यकारिणी सदस्य – कृष गुप्ता, प्रिंस चौधरी, आशीष शर्मा, राज गुप्ता, सागर पाण्डे, नवीन यादव, गणेशा छात्रे, प्रवीण यादव, आशीष साहू को शामिल किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए छात्र हित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने तथा संगठन को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment