स्थानीय कुम्हारों एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने की अपील, बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का किया आग्रह
सूरजपुर- दीपावली के पावन पर्व पर कलेक्टर रेना जमील ने जिले के समस्त नागरिकों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश और उल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। दीपावली का प्रकाश प्रत्येक घर-परिवार को सकारात्मक ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और नई उपलब्धियों से आलोकित करे।
कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों से दीपावली पर्व को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से मिट्टी के पारंपरिक दीपक जलाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे स्थानीय कुम्हारों एवं कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी आजीविका को भी सहयोग प्राप्त होगा।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि दीपावली के दौरान बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा पटाखों का उपयोग करते समय आवश्यक सावधानियां बरतें। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से आपसी प्रेम, सौहार्द और खुशियों के साथ सुरक्षित एवं स्वच्छ दीपावली मनाने का संदेश दिया।