---Advertisement---

प्रतापपुर की समाज सेविका प्रतिमा सिंह को राज्य स्तरीय आदिवासी लोक कला महोत्सव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं निर्णायक मंडल की सदस्य..

Follow Us
Spread the love

प्रदेश की छह प्रतिष्ठित हस्तियों में मिली जगह, रायगढ़ में 13 नवंबर को आयोजित होगा शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव 2026

सूरजपुर/प्रतापपुर- जिले के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि प्रतापपुर की प्रतिष्ठित समाज सेविका प्रतिमा सिंह को छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग द्वारा राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव 2026 के निर्णयांक मंडल (ज्युरी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रदेश स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन में निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी मिलना न केवल प्रतिमा सिंह के सामाजिक योगदान और प्रतिष्ठा का सम्मान है, बल्कि सूरजपुर जिले के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी निर्णय के अनुसार प्रदेश की केवल छह प्रतिष्ठित हस्तियों को इस महोत्सव के निर्णयांक मंडल में शामिल किया गया है। इनमें प्रतापपुर की समाज सेविका प्रतिमा सिंह को स्थान मिलना क्षेत्र के लिए विशेष उपलब्धि मानी जा रही है।

इस संबंध में रायगढ़ जिले के कलेक्टर द्वारा सूरजपुर जिले की कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर शासन के इस निर्णय की आधिकारिक सूचना दी गई है। उल्लेखनीय है कि यह राज्य स्तरीय महोत्सव 13 नवंबर 2026 को संत पूज्य प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, नगर पालिक निगम रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर आयोजित यह महोत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, लोक संस्कृति, परंपराओं और जनजातीय विरासत को मंच प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन में निर्णायक मंडल की सदस्य के रूप में प्रतिमा सिंह की सहभागिता उनके लिए सम्मान के साथ-साथ जिले की सांस्कृतिक पहचान को प्रदेश स्तर पर नई पहचान दिलाने का अवसर भी है।

प्रदेश की छह चुनिंदा हस्तियों में प्रतापपुर की प्रतिनिधि को स्थान मिलना निश्चित ही पूरे सूरजपुर जिले के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और इसे सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment