---Advertisement---

पत्नी की हत्या कर हादसे में मृत्यु होने की सूचना देने वाले पति को चौकी चेन्द्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। ग्राम रैसरा निवासी लालू प्रसाद पण्डो के द्वारा दिनांक 10.11.26 को चौकी चेन्द्रा में सूचना दिया कि पत्नी लक्षंती बाई के साथ दिनांक 09.11.2026 के दोपहर करीब 3.00 बजे ग्राहक लोक सेवा केन्द्र में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाला पैसा को चेक कराने के लिये गये थे जहां से वापस अपने फुफा के घर ग्राम टोमो जा रहे थे कि शाम करीब 7.00 बजे ग्राम टोमो के बेवराडांड के पास ईरा नाला को पार करते समय नाला के पत्थर में गिरने से पत्नी लक्षंती बाई को अंदरूनी चोट लगा था और नाला के पानी में भीग गई थी नाला के पास से उठाकर एक व्यक्ति के मवेशी बांधने के बथान के पास आम पेड के पास अपने पत्नि को लेटाकर सेकाई कर रहा था करीब 11 बजे रात को छुकर देखा तो लक्षंती बाई का सांस नहीं चल रहा था। लक्षंती की मृत्यु नाला के पत्थर में गिरने से आई अंदरूनी चोट लगने के कारण मृत्यु होना लेख कराया। सूचना पर चौकी चेन्द्रा में मर्ग क्रमांक 91/2026 कायम कर शव पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया गया।

मर्ग जांच में गवाहों के कथनों व पीएम रिपोर्ट से पाया गया कि मृतिका की मृत्यु दिनांक 09.11.26 के शाम-रात करीब 7 बजे सूचक लालू प्रसाद पण्डो के द्वारा हाथ मुक्का व लात से मारपीट कर गंभीर अंदरूनी चोट लगने से लक्षंती बाई की मृत्यु हुआ है। मृतिका के पति आरोपी लालू प्रसाद पण्डों के द्वारा झूठा रिपोर्ट कर साक्ष्य को छिपाया। मृतिका का पति लालू प्रसाद अपने पत्नी के साथ अंतिम समय तक साथ में था। लालू प्रसाद के द्वारा पत्नी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने पर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 256/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने हत्या के आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी चेन्द्रा पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान दबिश देकर आरोपी लालू प्रसाद पण्डो पिता स्व. रामजीत पण्डो उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम रैसरा असनाढोढी चौकी चेन्द्रा को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि पत्नी के साथ वापस आने के दौरान बेवराडांड के ईरा नाला के पानी में पत्नी के गिरने के बाद उसे उठाकर नाला पार कराया और जल्दी चलने के लिए बोला तब पत्नी द्वारा अपशब्द कहा गया जिससे नाराज होकर हाथ मुक्का लात से मारपीट कर हत्या कर दिया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी ओड़गी राजेन्द्र मण्डावी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी चेन्द्रा सुमंत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक लालमन राजवाड़े, आरक्षक मनोज जायसवाल, जगत पैंकरा, कमलेश्वर सिंह व गिरजाशंकर सक्रिय रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment