पुलिस स्मृति एवं झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित हुईं विभिन्न खेलकूद, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं, विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।
सूरजपुर- पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशन पर 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस से 31 अक्टूबर तक पुलिस झंडा दिवस सूरजपुर में मनाया गया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के मार्गदर्शन में 11 दिवसीय इस आयोजन के दौरान देशभक्ति, राष्ट्र की एकता विषय पर आधारित पेटिंग, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सहित अन्य खेलकूद एक्टिविटी का आयोजन पुलिस लाईन में किया गया था जिनके विजेताओं को शनिवार, 14 नवम्बर 2026 को पुरस्कृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेताओं को प्रशिस्त पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदाय कर सम्मानित किया। टीम गेम रस्सा खींच प्रतियोगिता के विजेता बेनार्ड कुजूर व टीम, रस्सा खींच में नव आरक्षक प्रथम राजेश्वर यादव व पुष्पा गुप्ता, महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम रागिनी पैकरा, द्वितीय जैनी टोप्पो, बालिका जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रथम नैना पैकरा, द्वितीय आशा एक्का, बालक जूनियर में प्रथम अविनाश, द्वितीय विश्व प्रताप, सब जूनियर प्रथम प्रिंस प्रताप, द्वितीय शौर्य पाटले, चम्मच दौड़ में रौशनी मिंज, कैरम मुजंनी, जुनियर प्रथम मंजुला, द्वितीय कनिका सिंह, जलेबी दौड़ बालक जूनियर सागर सिंह, गौरव सिंह, सीनियर विकास सिंह, प्रिंस प्रताप चौहान, बालिका प्रथम रागिनी पैंकरा, कैरम मुजंनी, बाधा दौड़ जूनियर बालक प्रथम भावेश एक्का, द्वितीय पुष्पक सिंह, द्वितीय ऐश्वर्य श्रीवास्तव, द्वितीय नितेश कुमार, सीनियर प्रथम विश्व प्रताप सिंह, द्वितीय अर्णवनाथ आर्मो, द्वितीय अविनाश कुमार, द्वितीय आकाश केरकेट्टा, नवआरक्षक प्रथम आंचल सिंह, विनीता मिंज, द्वितीय शोभा चौधरी, रेसवास्ता सिंह, कुर्सी दौड़ में प्रथम रेसवास्ता सिंह, द्वितीय पुष्पा सिंह, कुसी दौड़ महिला में प्रथम ज्योति सिंह, द्वितीय बसंती गिद्ध, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम चन्द्रकांता, द्वितीय पार्वती सिंह, एकता दौड़ पुरूष में प्रथम त्रिभुवन सिंह, द्वितीय इंदर प्रसाद, महिला वर्ग में प्रथम सुप्रिया पैंकरा, द्वितीस संगीता, 100 मीटर दौड़ स्कूली छात्र वर्ग में प्रथम ईशान, द्वितीय शुभम रहे जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने विजेताओं को जीत की बधाई दी एवं मौजूद खिलाड़ियों को और कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति एवं पुलिस झंडा दिवस के तहत यह खेलकूद आयोजित कराते हुए राष्ट्रीय एकता का संदेश एवं शहीदों के प्रति सम्मान स्वरूप किया गया, जीवन में खेल का विशेष महत्व है, खेलकूद हमें अनुशासित और एकजुट रहना सिखाता है, व्यस्त दिनचर्या में खेलकूद मानसिक स्ट्रेस को दूर करता है तथा शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ देता है। खिलाड़ियों को सेवा के साथ-साथ खेल के प्रति निरंतरता बनाए रखने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी करने कहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, सूबेदार भारती देवांगन एवं उनके स्टाफ की अहम भूमिका रही है।
इस अवसर पर सीएसपी विशाल गर्ग, निरीक्षक रूपेश कुंतल, मनोज नेताम, एसआई सोहन सिंह सहित पुलिस लाईन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।