---Advertisement---

जिला स्तरीय लोक कला महोत्सव में लांजित के करमा दल को दूसरा स्थान।

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर/ओड़गी- ब्लॉक मुख्यालय ओड़गी से लगे ग्राम पंचायत लांजित के उज्ज्वल करमा दल ने शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। दल की इस उपलब्धि से लांजित समेत आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में कलाकारों ने पारंपरिक करमा नृत्य और लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल व दर्शकों को प्रभावित किया। दल की सफलता कलाकारों की मेहनत के साथ आसपास के ग्रामीणों के सहयोग और एकजुटता का परिणाम रही।

ग्राम पंचायत लांजित के युवा सरपंच धरम सिंह आयम ने दल के सभी कलाकारों, वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति और सहयोग करने वाले ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता और परंपरा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। कलाकारों ने आगे भी निरंतर अभ्यास कर सरगुजा की लोकसंस्कृति और करमा नृत्य को नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment