---Advertisement---

जनजातीय गौरव दिवस पर आज सूरजपुर में होगा भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम

Follow Us
Spread the love

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अध्यक्षता एवं प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन

दोपहर 2 बजे रंगमंच मैदान में जुटेंगे जनप्रतिनिधि व समाजजन, जनजातीय संस्कृति और महापुरुषों को किया जाएगा नमन

सूरजपुर- जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज 18 नवंबर को जिला मुख्यालय सूरजपुर स्थित रंगमंच मैदान में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामय समारोह आज दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी उपस्थित रहेंगे।

ये जनप्रतिनिधि रहेंगे विशिष्ट अतिथि

समारोह में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा एवं प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष चन्द्रमणी पैकरा सहित जिले के समस्त नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के अध्यक्षगण भी अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे।

जनजातीय विरासत और महापुरुषों का होगा स्मरण

इस जिला स्तरीय आयोजन के माध्यम से जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक लोक कलाओं को रेखांकित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जनजातीय महापुरुषों के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं समाज के लोगों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment