---Advertisement---

धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने प्रशासन की सख्ती, 250 बोरी धान जब्त

Follow Us
Spread the love

निरीक्षण के दौरान लगभग 100 क्विंटल नए एवं पुराने धान की आवक पर कार्रवाई

सूरजपुर- कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी क्रम में रमेश मोर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतापपुर द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रतापपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सिलौटा निवासी किसान लखनराम, पिता दिलसाय द्वारा विक्रय हेतु लाए गए 250 बोरी (लगभग 100 क्विंटल) धान में नया एवं पुराना धान पाया गया। इस पर प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए संपूर्ण 250 बोरी धान जब्त कर समिति प्रबंधक प्रतापपुर की सुपुर्दगी में दिया गया।

धान खरीदी केंद्रों पर प्रशासन की सतत निगरानी

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने तथा संभावित अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों की सतत निगरानी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान धान की आवक, गुणवत्ता एवं खरीदी से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है, ताकि शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप पात्र किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित की जा सके।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment