---Advertisement---

“सुरक्षित आहार हमारा अधिकार” अभियान के तहत होटल, मिठाई दुकानों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण

Follow Us
Spread the love

खुले में रखे सांभर एवं बासी मिठाइयां मौके पर कराई गई नष्ट, जांच के लिए खाद्य नमूने लिए गए

सूरजपुर- “सुरक्षित आहार हमारा अधिकार” थीम के तहत जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है।

नियंत्रक के निर्देशानुसार कलेक्टर रेना जमील, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत सिंह तथा अभिहित अधिकारी पुष्पराज चौहान के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रकाश जायसवाल एवं दीपा साहू द्वारा जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गोलू स्वीट्स सूरजपुर, पंडित स्वीट्स महगवां, बना होटल सूरजपुर, बंसल स्वीट्स सूरजपुर, गंगा श्री स्वीट्स सूरजपुर, मद्रास कॉफी हाउस सूरजपुर, साहू स्वीट्स चंदरपुर, गुड्डू होटल चंदरपुर एवं रजवाड़े होटल बसदेई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खुले एवं बिना ढके रखे सांभर तथा पुराने व बासी मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया गया। 

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment