---Advertisement---

जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹77,950 का मशरूका व दो मोटरसाइकिल जब्त

Follow Us
Spread the love

कोरिया/सोनहत- पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन में अवैध जुआ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम घुघरा में मंदिर के पीछे तालाब के पास चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। इस कार्रवाई में मौके पर दांव लगा रहे छह आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है।

पकड़े गए जुआरियों में ग्राम कटगोड़ी निवासी समय लाल (32 वर्ष), चन्द्र शेखर राजवाड़े (38 वर्ष), मुकेश तिर्की (37 वर्ष) और अनिल कुमार दुबे (38 वर्ष) शामिल हैं। इनके साथ ही कच्छार निवासी अरविन्द पाण्डेय (38 वर्ष) और बैकुंठपुर निवासी राजेश कुमार (40 वर्ष) को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जुआ फड़ से ₹22,900 नकद, ₹31,000 कीमत की एक स्कूटी, ₹24,000 कीमत के पांच मोबाइल फोन और ₹50 कीमत की एक चटाई जब्त की है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं, जबकि नकदी और अन्य जब्त सामान की कुल कीमत ₹77,950 आंकी गई है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment