---Advertisement---

वन भूमि पर कंटूर गड्ढों को पाटकर कब्जे की कोशिश का आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- सूरजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत द्वारिकानगर के गाड़ाझोरिखा से सटे वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग द्वारा उक्त भूमि पर मिट्टी एवं जल संरक्षण के उद्देश्य से कंटूर गड्ढों का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब कुछ लोगों द्वारा इन गड्ढों को मिट्टी से पाटकर भूमि पर कब्जे की कोशिश किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

इस मामले को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली व निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वन भूमि से जुड़ी ऐसी गतिविधियों की सूचनाओं के बावजूद अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे अतिक्रमण की आशंका को लेकर चिंता जताई जा रही है।

वन भूमि का संरक्षण करना संबंधित विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थल का निरीक्षण करने, वास्तविक स्थिति की जांच कराने तथा नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि वन विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर स्थिति स्पष्ट करता है। हालांकि, मामले में विभागीय अधिकारियों की प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment