पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन में थाना पटना पुलिस की चोरी के मामलों में लगातार प्रभावी कार्रवाई।
कोरिया- थाना पटना क्षेत्रांतर्गत दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना पटना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया गया है।
प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.11.2026 की रात्रि लगभग 01:30 बजे ग्राम महोरा निवासी प्रार्थी आनंद तिवारी की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तथा दुकान में रखे सामान एवं नकदी चोरी कर ली गई। घटना की सूचना पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 322/2026 धारा 331(4), 305 एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी 01. आदित्य देवांगन पिता रति राम देवांगन उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम बरदिया, थाना पटना, जिला कोरिया एवं 02. मिथिलेश कुमार सिंह पिता दल प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बिलासो, थाना पटना, जिला कोरिया को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों को दिनांक 24.11.2026 को क्रमशः 14:30 बजे एवं 14:40 बजे गिरफ्तार कर विधिवत गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा दिनांक 08.12.2026 तक न्यायिक रिमांड स्वीकृत किए जाने पर दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन में जिला कोरिया पुलिस द्वारा चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।