बैकुण्ठपुर (कोरिया)। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसते हुए थाना बैकुण्ठपुर पुलिस ने 23 नवंबर की रात्रि मोटरसाइकिल CG 16 CV 3899 से गांजा परिवहन कर रहे बरबसपुर थाना पोड़ी, जिला एमसीबी निवासी आरोपी अनिल साहू उर्फ छोटू 22 वर्ष एवं उसके सप्लायर साथी निर्मल बहादुर सोनी 46 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 05 किलोग्राम अवैध गांजा कीमत ₹2,50,000, एक मोटरसाइकिल कीमत ₹30,000, एक मोबाइल फोन कीमत ₹5,000 व ₹1,000 नगदी सहित कुल ₹2,86,000 का मशरूका जप्त किया है। थाना बैकुण्ठपुर में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 352/2026, धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।